फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड बनाने वाले एचपीटीडीसी कर्मचारियों को पड़े वेतन के लाले

Thu, 16 Jan 2020 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक ही बर्तन में 1995 किलो खिचड़ी पकाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पर्यटन विकास निगम के कई कर्मी समय से वेतन न मिलने के कारण परेशानी झेल रहे हैं। निगम के शिमला स्थित मुख्यालय में सेवाएं दे रहे कई कर्मियों को अब तक साल के पहले महीने में वेतन नहीं मिल पाया है। घाटे के चलते पर्यटन विकास निगम बीते कई महीनों से अपने कर्मियों को हर माह पहली तारीख को वेतन जारी नहीं कर पा रहा। इस महीने 15 दिन बीतने के बाद भी कर्मियों के बैंक खातों में वेतन नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


एचपीटीडीसी कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष डाबेराम चौहान का कहना है कि दूर दराज इलाकों में तैनात निगम कर्मियों को पिछले कई महीनों से निर्धारित समय में वेतन नहीं मिल रहा है। इस माह तो निगम के मुख्यालय में तैनात कर्मियों को भी अब तक वेतन नहीं मिला है। यूनियन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर जीएडी में फंसे निगम के पैसे को जारी करने का आग्रह किया था जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेशों पर पैसा जारी भी हुआ है, बावजूद इसके कर्मियों को तय समय पर वेतन नहीं मिल रहा।

कर्मियों को जल्द जारी किया जाएगा वेतन: पूनम
एचपीटीडीसी की महाप्रबंधक पूनम भारद्वाज ने बताया कि इन दिनों दूरदराज क्षेत्रों काजा, कल्पा, केलांग सहित अन्य क्षेत्रों में निगम के होटल घाटे में चल रहे हैं। बावजूद इसके क्लास 3, 4 और आउट सोर्स कर्मियों को महीने की शुरूआत में वेतन देने का प्रयास किया जा रहा है। अन्य कर्मियों को भी जल्द से जल्द वेतन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें