फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब-इंस्पेक्टर, जेई भर्ती परीक्षा की तारीख बदली

Fri, 11 Dec 2015 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनावों के चलते पुलिस सब- इंस्पेक्टर ओर जेई इलेक्ट्रीकल की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 3 जनवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन इसे बदलकर अब 10 जनवरी कर दिया गया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के सचिव विजय कुमार ने बताया कि पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा 10 जनवरी को सुबह 10 से 12 बजे, जबकि जेई की परीक्षा 2 से 4 बजे के बीच हमीरपुर, शिमला, मंडी और धर्मशाला में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर होगी।

उन्होंने बताया कि अगर किसी उम्मीदवार को परीक्षा से पांच दिन पहले रोलनंबर नहीं मिलता है तो वह बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-221841 व 222204 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें