फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSSB ने जारी किया परीक्षाओं का शेड्यूल, देखें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विभागों में रोजगार की राह ताक रहे बेरोजगारों का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने पांच विभागों में विभिन्न श्रेणियों के तीन दर्जन पद भरने के लिए लिखित एवं छंटनी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन


बोर्ड सितंबर माह से इन पदों को भरने के लिए परीक्षा करवाएगा। पांच श्रेणियों के लिए सिर्फ हमीरपुर में ही परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं जबकि, लेडी विलेज डेवलेपमेंट कोआर्डिनेटर (एलवीडीसी) के पदों पर भर्ती के लिए हमीरपुर और शिमला में केंद्र स्थापित किए गए हैं।

बोर्ड सचिव विजय कुमार का कहना है कि बोर्ड ने विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। कुछ पदों के लिए हमीरपुर में और कुछ के लिए शिमला में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें परीक्षाओं का शेड्यूल

पोस्ट=================परीक्षा तिथि====परीक्षा केंद्र

मैनुअल असिस्टेंट==========13 सितंबर======हमीरपुर
जूनियर ऑडिटर===========13 सितंबर======हमीरपुर
सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर======15 सितंबर======हमीरपुर
हवलदार इंस्ट्रक्टर==========15 सितंबर======हमीरपुर
सीनियर असिस्टेंट अकाउंट====16 सितंबर======हमीरपुर
लेडी विलेज डेवलेपमेंट कोआर्डिनेटर=20 सितंबर===हमीरपुर और शिमला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें