फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC Result: फायरमैन भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम घोषित, मूल्यांकन की तिथि तय

Wed, 27 Jul 2022 08:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 916 के तहत हिमाचल प्रदेश दमकल विभाग में फायरमैन के 43 पदों को भरने के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग ने अप्रैल 2021 में आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 14 नवंबर 2021 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 772 अभ्यर्थियों को 17 मई से लेकर 21 मई 2022 तक आयोजित शारीरिक दीक्षता परीक्षा के लिए बुलाया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 445 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 327 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने अब मेरिट में रहने वाले 86 अभ्यर्थियों का चयन 7 सितंबर 2022 को होने वाली 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।

विज्ञापन


यहां देखें मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोलनंबर
916000027 916000047 916000063 916000071 916000085 916000097
916000110 916000132 916000134 916000190 916000212 916000231
916000271 916000283 916000302 916000308 916000321 916000324
916000357 916000420 916000451 916000463 916000472 916000527
916000625 916000746 916000802 916000850 916000873 916000915
916000916 916000929 916001012 916001023 916001134 916001142
916001174 916001214 916001229 916001347 916001371 916001587
916001600 916001845 916001874 916001895 916002019 916002073
916002083 916002181 916002187 916002191 916002197 916002202
916002209 916002210 916002227 916002246 916002256 916002265
916002316 916002344 916002360 916002366 916002376 916002423
916002470 916002481 916002509 916002586 916002643 916002669
916002680 916002702 916002703 916002718 916002779 916002807
916002843 916002886 916002928 916002934 916002946 916002964
916002966 916002972


दस्तावेजों का सत्यापन 1 और 2 सितंबर को 
 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने दो विभिन्न पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन का शेड्यूल जारी किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 947 सांख्यिकी सहायक भर्ती के लिए दस्तावेजों का मूल्यांकन 1 सितंबर को, जबकि पोस्ट कोड 952 में जूनियर अकाउंटेंट भर्ती के दस्तावेजों का सत्यापन 2 सितंबर को आयोग के कार्यालय में होगा। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें