फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC Recruitment Fraud: इंस्पेक्टर को सौंपी जेओए आईटी भर्ती फर्जीवाड़े की जांच

Tue, 14 Mar 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती मामले में दर्ज चौथी एफआईआर की गहन जांच के लिए विजिलेंस मुख्यालय ने विजिलेंस ब्यूरो मंडी में सेवारत निरीक्षक संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती मामले में दर्ज चौथी एफआईआर की गहन जांच के लिए विजिलेंस मुख्यालय ने विजिलेंस ब्यूरो मंडी में सेवारत निरीक्षक संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। वह इस मामले की विस्तृत जांच कर चार्जशीट तैयार करेंगे। वहीं विजिलेंस में मामला दर्ज होने के बाद इस मामले में नामजद चारों आरोपी भूमिगत हो गए हैं। माना जा रहा है कि चारों प्रदेश उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत हासिल करने की फिराक में हैं।

विज्ञापन


इस मामले में चयन आयोग के दो चपरासियों मदन लाल और किशोरी लाल, दो अभ्यर्थियों विशाल और दिनेश कुमार के खिलाफ 11 मार्च को हमीरपुर विजिलेंस थाना में मामला दर्ज हुआ है। दोनों अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट्स को परीक्षा वाले दिन खाली रखा गया था और आयोग के आरोपी कर्मचारियों ने उन्हें परीक्षा के बाद सही उत्तर लिखे थे। उधर, 10 जनवरी से न्यायिक हिरासत में चल रहे मुख्य आरोपी उमा आजाद, उनके दोनों बेटों निखिल और नितिन आजाद तथा दलाल संजीव कुमार को मंगलवार को फिर से हमीरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एचएएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज
विजिलेंस ने चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक सामने आए सभी मामलों में उनकी लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन


कला अध्यापक अभ्यर्थी सुनीता की जमानत पर सुनवाई आज 
कला अध्यापक भर्ती पेपर लीक मामले में नामजद महिला अभ्यर्थी सुनीता देवी की जमानत याचिका पर प्रदेश उच्च न्यायालय मंगलवार को सुनवाई करेगा।

ओपन स्कूल से बारहवीं करने वाले निशाने पर
राष्ट्रीय और राज्य ओपन स्कूल बोर्ड से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर नौकरी हासिल करने वाले अब विजिलेंस के निशाने पर हैं। इनमें अधिकतर वह हैं जिनसे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई से नियमित परीक्षाओं में फेल हुए थे। लेकिन बाद में ओपन स्कूल बोर्ड से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।

कला अध्यापक मामले में नामजद सुनीता देवी की प्रदेश उच्च न्यायालय में मंगलवार को जमानत पर सुनवाई होगी। विजिलेंस ने उस पर पूरी नजर रखी हुई है। वहीं जेओए आईटी भर्ती परीक्षा मामले में इंस्पेक्टर संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। -राहुल नाथ, पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस मंडी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें