फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल के आरोपी चार दिन की रिमांड पर

Sun, 29 Nov 2020 07:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से नकल करने के दोनों आरोपियों को हमीरपुर पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में तीसरा आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।

विज्ञापन


उसकी धरपकड़ के पुलिस ने जाल बिछा दिया है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र तीसरा आरोपी भी सलाखों के पीछे होगा। बीते शनिवार को हमीरपुर के सलासी स्थित एक निजी महाविद्यालय में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान निरीक्षक को दो युवकों पर शक हुआ। तलाशी ली तो उनके पास इलेक्ट्रिॉनिक चिप बरामद हुए।

परीक्षा निरीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस थाना सदर से पहुंची पुलिस टीम ने हरियाणा के जींद के रहने वाले दोनों आरोपियों अजय कुमार और दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भादसं की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें