फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: छप्पर फाड़ कर निकली नौकरियां, 3000 पदों पर भर्ती

Sat, 16 Sep 2017 11:10 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी वर्ष में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य और पुलिस विभाग समेत विभिन्न विभागों के तीन हजार पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन 16 सितंबर से लेकर 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अकेले प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ही सबसे अधिक 1226 पद अध्यापकों के भरे जाएंगे। 762 पद स्वास्थ्य महकमे में भरे जाने हैं। 

इसके अलावा आईपीएच में 425, लोनिवि में 66 पद, बिजली बोर्ड में कुल 128 पद, जबकि पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 13 पद भरे जाएंगे।
Trending Videos

16 सितंबर से 15 अक्तूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 360 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, आईआरडीपी और दिव्यांगों के लिए 120 रुपये शुल्क रखा गया है। भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं है। आयोग आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आवेदन जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी कर लेगा।

लेकिन छंटनी परीक्षाएं कब होंगी, इसकी कोई तारीख तय नहीं है। उधर, आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 68 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 2945 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर से 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 
विज्ञापन

इन 69 पोस्ट के तहत भरे जाएंगे 2941 पद

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट्स के 330 पद, टीजीटी नॉन मेडिकल के 209, टीजीटी मेडिकल के 95, शारीरिक शिक्षक के 99, शास्त्री के 200, भाषा अध्यापक के 197 और ड्राइंग मास्टर के 96 पद भरे जाएंगे। प्रदेश स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग में ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 113, फिमेल हेल्थ वर्कर के 205, मेल हेल्थ वर्कर के 148, रेडियोग्राफर के 154, एलोपेथिक फार्मासिस्ट के 142,

बिजली बोर्ड में सब स्टेशन अटेंडेंट के 43, लाइनमैन के 85, कृषि प्रसार अधिकारी के 50, पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 95, पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 13 पद, सांख्यिकी सहायक के 20 पद, मत्स्य अधिकारी के 4, विभिन्न विभागों में क्लर्क के

22 पद, आईपीएच विभाग में जूनियर टेक्नीशियन फिटर के 307 पद, आईपीएच में लेब सहायक के 34 और असिस्टेंट केमिस्ट के 33, जेई के 51 पद, लोनिवि में सर्वेयर के 66, हिप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड में ऑक्शन रिकॉर्डर के 12, भाषा एवं संस्कृति विभाग,

परिवहन विभाग, ऑडिट विभाग, कोषाधिकारी विभाग, फोरेंसिक साइंस विभाग, उद्यानिकी, तकनीकी शिक्षा विभाग, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, हिम ऊर्जा, एचपी पॉवर कॉरपोरेशन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लोनिवि, आयुर्वेद समेत विभिन्न विभागों में करीब तीन हजार पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें