फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: कंडक्टर और जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा स्थगित

Fri, 03 Apr 2020 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते कर्मचारी चयन आयोग ने कंडक्टर और जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा भी स्थगित कर दी है। 24 नए पोस्ट कोड में भरे जाने वाले पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी 3 से 25 अप्रैल कर दी गई है। आयोग ने 19 अप्रैल को परिवहन निगम में कंडक्टरों और जूनियर ऑडिटर के पद भरने को लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था। अब दोनों पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल बाद में जारी होगा।

विज्ञापन


आयोग पहले भी तीन पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल बदल चुका है। इनमें सांख्यिकी सहायक, फील्ड असिस्टेंट और अकाउंट्स क्लर्क के पद हैं। पहले सांख्यिकी सहायक की परीक्षा 29 मार्च, फील्ड असिस्टेंट और अकाउंट क्लर्क की भर्ती परीक्षा 5 अप्रैल को थी। नए शेड्यूल के अनुसार सांख्यिकी सहायक की लिखित परीक्षा 9 मई, फील्ड असिस्टेंट और अकाउंट्स क्लर्क की परीक्षा 10 मई को होगी। 

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए चयन आयोग ने एचआरटीसी बस कंडक्टर और जूनियर ऑडिटर के पदों को भरने के लिए 19 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब इन दोनों पोस्ट कोड की परीक्षाओं का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। साथ ही 24 नए पोस्ट कोड के तहत 3 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी गई है। - डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें