फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना लक्षणों की जानकारी प्रदान करने के लिए 537 टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना वायरस के लक्षणों और सावधानियों की जानकारी प्रदान करने और संभावित या संदिग्ध मामलों की जांच के लिए जिले में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के लिए 537 टीमें गठित की गई हैं। इन दो सदस्यीय टीमों के 1174 सदस्य घर-घर जाकर कोरोना के लक्षणों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे और कुछ जानकारी भी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

इन सदस्यों को सभी जिलावासी अपना सहयोग दें। यह अभियान 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2020 तक चलाया जाएगा। जिले में अभी तक 49 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य कर्मी नियमित तौर पर वहां जाकर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर शहर में ऑनलाइन डिमांड एंड सप्लाई सिस्टम के अंतर्गत लगभग 600 यूजर्स (उपयोगकर्ता) जुड़ चुके हैं। जिला प्रशासन ने अभी तक 8,300 राशन किट्स वितरित कर लगभग 31,746 जरूरतमंदों को लाभान्वित किया है। इन किट्स में 10 किलो आटा, पांच किलो चावल, दो दालें (प्रति किलोग्राम), नमक, खाद्य तेल, आलू और मसाले इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि हमीरपुर जिले में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण है और रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल की भी कोई कमी नहीं है। दवाओं की भी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। उन्होंने लोगों से जहां हैं, वहीं स्थिर रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें