फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: पूर्व सचिव को कल दोबारा न्यायालय में किया जाएगा पेश

Sun, 09 Apr 2023 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

एसआईटी छह विभिन्न पोस्टकोड की भर्ती मामले में पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर को सोमवार को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा। वह छह दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। एसआईटी ने उन्हें पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी बनाया है।

विज्ञापन


बीते सप्ताह एसआईटी ने उन्हें पूछताछ के लिए हमीरपुर विजिलेंस थाना बुलाया था और देर शाम पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। एसआईटी छह विभिन्न पोस्टकोड की भर्ती मामले में पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पूर्व सचिव की गिरफ्तारी के बाद अनुपूरक चार्जशीट पेश होगी। पहली चार्जशीट में आरोपी नौ लोगों को इसी सप्ताह न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें