हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड दो के 10 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 749 के अंतर्गत लैब तकनीशियन के पदों के लिए 23 सितंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 17 अभ्यर्थियों का चयन पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।
रोलनंबर 749000001, 749000007, 749000009, 749000012, 749000013, 749000015, 749000017, 749000022, 749000024, 749000026, 749000027, 749000036, 749000041, 749000043, 749000045, 749000046 व रोलनंबर 749000047 का चयन 15 दिसंबर को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए हुआ है।
वहीं चयन आयोग ने पोस्ट कोड 751 के अंतर्गत लैब तकनीशियन के एक पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। रोलनंबर 751000047, 751000265, 751000362 व रोलनंबर 751000477 का चयन भी 15 दिसंबर 2020 को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए हुआ है।