फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दी मिल्क प्रोक्योरमेंट असिस्टेंट और प्लांट ऑपरेटर की परीक्षा

Sat, 09 Jan 2021 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
परीक्षा के लिए रोल नंबर देखते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शनिवार को मिल्क प्रोक्योरमेंट असिस्टेंट और प्लांट ऑपरेटर की लिखित परीक्षा हमीरपुर और शिमला जोन में करवाई। सुबह और शाम के सत्र में हुई परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मिल्क प्रोक्योरमेंट असिस्टेंट पोस्ट कोड 810 की लिखित परीक्षा के लिए करीब 1900 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए थे।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा हमीरपुर और शिमला जोन के आठ परीक्षा केंद्रों में ली गई। हमीरपुर के सुपर मैग्नेट पब्लिक स्कूल की मानें तो इसके लिए 160 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। इनमें 29 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे थे। शाम को प्लांट ऑपरेटर पोस्ट कोड 811 की लिखित परीक्षा भी हमीरपुर व शिमला जोन के सात परीक्षा केंद्रों में ली गई।

परीक्षा के लिए करीब 1500 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी हुए थे। सुपर मैग्नेट स्कूल हमीरपुर में 160 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी हुए थे। इनमें 74 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि दोनों पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा हमीरपुर व शिमला जोन में ली गई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें