फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के पंप ऑपरेटर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते भिड़ा गांव में किराये के मकान में रह रहे जल शक्ति विभाग के एक पंप ऑपरेटर ने वीरवार रात को फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। व्यक्ति की मौत का पता उसकी पत्नी को शुक्रवार तड़के करीब चार बजे लगा। उसने शोर मचाया और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। सदर थाने के तहत पड़ते डिडवीं टिक्कर क्षेत्र की भोटा रोपड़ी उझाण पेयजल योजना के पंप ऑपरेटर रवि कुमार ने वीरवार रात को अपने किराये के मकान में फंदा लगा लिया। इस मकान में उसके साथ पत्नी और दो बच्चे भी थे। वीरवार शाम को वह नाइट ड्यूटी के लिए मकान से निकला। पत्नी बच्चों सहित दूसरे कमरे में सो गई लेकिन, रवि रात को ही वापस आ गया था और अन्य कमरे में पंखे से फंदा लगाकर उससे झूल गया। युवक के फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, उसकी पत्नी ने सुबह करीब चार बजे दूसरे कमरे में पति को लटके हुए पाया। रवि मुख्य रूप से उखली क्षेत्र के गांव चलयाड़ा का रहने वाला था। उधर, कार्यकारी थाना प्रभारी त्रिलोक चंद ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें