फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JOA भर्ती में गड़बड़ी की जांच शुरू, इस कर्मचारी की गलती आई सामने

Thu, 22 Mar 2018 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) भर्ती में गड़बड़ी की जांच शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में इवेल्यूएटर स्तर पर गलती सामने आई है। बताया जा रहा है कि टाइपिंग स्पीड की अवार्ड लिस्ट तैयार करते समय यह चूक हुई है।

विज्ञापन


अवार्ड लिस्ट में टाइपिंग स्पीड को ऊपर-नीचे लिखने से 40 की स्पीड से टाइप करने वाले अभ्यर्थी को 20 की स्पीड दर्शाकर फेल कर दिया गया। गलती को स्वीकार करते हुए अब इस मामले को आयोग की बैठक में ले जाने का फैसला लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि किन्नौर जिला के उपमंडल कल्पा के धर्म सिंह ने चयन आयोग में पोस्ट कोड 447 के तहत जेओए के 1413 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा में भाग लिया था। अभ्यर्थी ने 150 अंक की लिखित परीक्षा में 119 अंक और 30 शब्द अंग्रेजी टाइपिंग की जगह 40 की स्पीड से टाइपिंग की थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टाइपिंग स्पीड 40 बताया 20

डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : File Photo
अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित है। बावजूद इसके आयोग ने अवार्ड लिस्ट पर स्टैंप का तर्क देकर अभ्यर्थी को 40 की जगह 20 की स्पीड दर्शाकर फेल कर दिया। लेकिन आरटीआई से सूचना लेने पर टाइपिंग स्पीड 40 निकली।

अब इस मामले में आयोग ने जांच बैठा दी है। उधर, अभ्यर्थी धर्म सिंह ने न्याय न मिलने पर अदालत जाने को चेताया है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में इवेल्यूएटर स्तर पर यह गलती सामने आई है।

अब आयोग की बैठक में आगामी कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित अभ्यर्थी को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें