इन परीक्षार्थियों में वंदना, मीना, इंदु, हरदेई, पूजा, अलका, रेखा, बलदेव, वर्षा, सलोचना और सौरभ आदि शामिल थे। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से परीक्षा देने आए है। इसमें उनका हजारों का खर्च हुआ है। प्रश्न पत्र देकर उन्हें परीक्षा छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इसमें विवि की चूक रही है, इसलिए उन्हें परीक्षा का दोबारा मौका दिया जाए।
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि जो परीक्षार्थी शिकायत लेकर आए थे, उन्होंने 2007-08 में बदले गए सिलेबस के मुताबिक परीक्षा की तैयारी की थी। प्रश्न पत्र 2012-13 में बदले गए स्नातक अंतिम वर्ष के लिए लागू सिलेबस में से ही सेट किया गया था।
अब यदि परीक्षा होगी तो वह भी इसी सिलेबस के मुताबिक होगी। चूंकि छात्र परीक्षा छोड़ कर बाहर आ गए थे, तो दोबारा परीक्षा करवाने और तिथि तय करने पर फैसला लिया जाएगा, जिसकी सूचना छात्रों को दे दी जाएगी।