फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JBT Recruitment Result: जेबीटी भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, आयोग ने जारी की चयनित अभ्यर्थियों की सूची

Tue, 06 Sep 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को शिक्षा विभाग में जेबीटी के 617 पदों के लिए पोस्ट कोड 721 के तहत आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 721 जेबीटी भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा और मूल्यांकन परीक्षा की मेरिट के आधार पर 613 अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए हुआ है। जबकि आरक्षित वर्ग के चार पदों के लिए कोई भी योग्य व्यक्ति ना मिलने से यह पद रिक्त रह गए हैं। हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों के 617 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे थे। आयोग के पास 41,590 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 36,565 आवेदन सही पाए गए थे।
विज्ञापन


जबकि शेष अयोग्य व अधूरे आवेदनों को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आयोग ने 12 मई 2019 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। जिसमें 30,207 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि 6358 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 15 जून से 22 जुलाई तक आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में 3236 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। उधर, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि हिमाचल सरकार के स्पष्टीकरण के बाद जेबीटी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। दो अभ्यार्थियों का परिणाम संबंधित विभाग द्वारा उनकी योग्यता जांचने के बाद घोषित होगा। घोषित जेबीटी भर्ती परिणाम  कोर्ट में लंबित विभिन्न मामलों के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें चयनित अभ्यर्थियों की पूरी लिस्ट
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें