प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने अकाउंटेंट पोस्ट कोड 949 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। हिमफेड में भरे जाने वाले न चार पदों के लिए विभाग को योग्य अभ्यर्थी मिल गए हैं।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने अकाउंटेंट पोस्ट कोड 949 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। हिमफेड में भरे जाने वाले न चार पदों के लिए विभाग को योग्य अभ्यर्थी मिल गए हैं। इन चार पदों के लिए 6476 ने आवेदन किया था। जिनमें से 5220 पात्र पाए गए।
विज्ञापन
29 मई को हुई लिखित परीक्षा में 2479 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 2741 अनुपस्थित रहे। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 12 अभ्यर्थियों को दो सितंबर को दस्तावेज मूल्यांकन के लिए बुलाया गया। इनमें से चार अभ्यर्थी रोलनंबर 949001553, 949003326, 949003770 और 949005367 उत्तीर्ण हुए हैं।