फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स के आगे झुका बोर्ड, मानी मांगें, पेपर चेकिंग शुरू

Fri, 04 Apr 2014 05:30 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड और शिक्षकों के बीच का गतिरोध समाप्त हो गया है। बोर्ड के चेयरमैन बलबीर टेगटा, सचिव बलबीर ठाकुर और हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के प्रतिनिधियों के मध्य शुक्रवार को शिमला में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


सीबीएसई की तर्ज पर पेपर चेकिंग का मूल्य प्रति कॉपी 6 रुपये से 15 रुपए करने की मांग पर बोर्ड ने आचार संहिता के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा राजपत्रित अवकाश के दौरान पेपर चैकिंग नहीं करने की मांग भी मान ली गई है।

2 अप्रैल को प्रदर्शन के दिन जिन सेंटरों में शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज नहीं करवाने दी गई उनकी उपस्थिति दर्ज करने की मांग भी बोर्ड ने पूरी कर दी है।

पोर्टमोर स्कूल में हुई बैठक में अध्यक्ष विरेंद्र चौहान, बोर्ड सदस्य रविंद्र राठौर, महासचिव संजय कपूर, जिला प्रधान महावीर कैंथला के अलावा सरोज मेहता, दिलेर जमवाल, कैलाश ठाकुर सहित सभी जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष विरेंद्र चौहान ने बताया कि मानदेय बढ़ाने को लेकर आचार संहिता हटने के दूसरे दिन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलबीर टेगटा ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने की मांग को पूरा किया जाएगा। अभी शिक्षक पेपर चेकिंग का कार्य सूचारू रूप से करने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें