फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSEB: हिमाचल बिजली बोर्ड में इन श्रेणियों के 51 पद किए खत्म, अधिसूचना जारी

Sat, 19 Oct 2024 09:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बिजली बोर्ड में 51 पद खत्म कर दिए गए हैं। वहीं कर्मचारी और इंजीनियरों के संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि पद जॉइंट फ्रंट के भारी विरोध के बावजूद पद खत्म करने से भारी आक्रोश है। 
विज्ञापन
हिमाचल बिजली बोर्ड (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल बिजली बोर्ड में 51 पद खत्म कर दिए गए हैं। इनमें अधीक्षण अभियंता वर्क्स के सात पद भी हैं। ये पद मुख्य अभियंता कार्यालय आॅपरेशन शिमला, धर्मशाला, मंडी, हमीरपुर, मुख्य अभियंता जेनरेशन हमीरपुर, मुख्य अभियंता ईएस शिमला, मुख्य अभियंता परियोजना शिमला में हैं। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन

बोर्ड की ओर से पद खत्म करने का कारण युक्तीकरण बताया गया है।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि इलेक्टि्रकल डिविजन में सहायक अभियंता वर्क्स के पदों को ड्राइंग और आईटी काॅडर से पदोन्नत पदों से भरा जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता वाणिज्य एवं वर्क्स के छह पद खत्म कर वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता वर्क्स के रूप में पुन नामित किए गए हैं। ये पद डलहौजी, रामपुर, रोहड़ू, सोलन, नाहन में खत्म किए गए हैं। वहीं, सहायक अभियंता वर्क्स के 22 पद कुमारसैन, काजा, रिकांगपिओ, रोहड़ू, सोलन, अर्की, धर्मशाला, नगरोटा बगवां, लंबागांव, बैजनाथ, डलहौजी, नूरपुर, ज्वाली, फतेहपुर, करसोग, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, मनाली, नादौन, बड़सर, घुमारवीं, अंब में समाप्त किए गए हैं। सहायक अभियंता के ही 16 अन्य पद कांगड़ा, डलहौजी, शिमला, रामपुर, रोहड़ू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, शिमला, पालमपुर, भावानगर और नाहन में खत्म कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

कर्मचारी बोले- आदेश वापस न लिया तो सामूहिक अवकाश करेंगे 
कर्मचारी और इंजीनियरों के संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि पद जॉइंट फ्रंट के भारी विरोध के बावजूद पद खत्म करने से भारी आक्रोश है। फ्रंट के संयोजक लोकेश ठाकुर, सह संयोजक लक्ष्मण कापटा और सह संयोजक हीरालाल वर्मा ने कहा कि आपातकालीन बैठक में फैसला किया गया कि शनिवार से कर्मचारी व अभियंता वर्क टू रूल काम करेंगे। 6 से सुबह 9 बजे तक मोबाइल बंद रखेंगे। मोबाइल एप से घरेलू उपभोक्ताओं और होटलों का सर्वेक्षण भी बंद किया जाएगा। उन्होंने 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आदेश 28 अक्तूबर से पहले वापस नहीं लिया तो सभी सामूहिक अवकाश पर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें