ओटीआर की टेस्टिंग जारी
वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर का कार्य भी अंतिम चरण में है। इस कार्य के तहत अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान बार-बार दस्तावेज अपलोड करने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर से इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के माध्यम से इस कार्य को किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 13 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। कॉरपोरेशन की ओर से इसकी टेस्ट रन इन दिनों जारी है। सेंपल आवेदन कॉरपोरेशन की ओर से अपलोड किए जा रहे हैं। जल्द ही टेस्ट रन पूरा होते ही अभ्यर्थियों के लिए इसे शुरू कर दिया जाएगा।
ओटीआर का टेस्ट रन चल रहा है। इसके अलावा डिजिटल सिग्नेचर भी अपलोड किए जा रहे हैं। जल्द ही सिंगल विंडो सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा।- विक्रम महाजन, सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग