फील्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की ऑनलाइन लगेगी हाजिरी
फील्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों की अब ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को मोबाइल पर एप डाउनलोड करना होगा। इससे स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की लोकेशन का पता लगा सकेगा कि वह कहां ड्यूटी दे रहे हैं।
दिल्ली में 27 नवंबर को होगी खाद्य प्राधिकरण की बैठक
अतिरिक्त मुख्य सचिव (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) आरडी नजीम 27 नवंबर को नई दिल्ली में होने वाली खाद्य प्राधिकरण की 49वीं बैठक में शामिल होंगे। बैठक दोपहर 3 बजे से 3:30 बजे तक निर्माण भवन के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित की जाएगी। बैठक में खाद्य सुरक्षा, उपभोक्ता संरक्षण तथा आपूर्ति तंत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।