फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA: जेओए लाइब्रेरी का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन

Mon, 06 Jul 2026 05:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 1355 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1051 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 159 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) के 78 पदों (ट्रेनी) को भरने के लिए पोस्ट कोड-25024 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 1355 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1051 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 159 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

6 और 8 जून को दस्तावेजों की जांच के बाद 77 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक पद खाली रह गया है। सचिव ने कहा कि यह अंतिम परिणाम सभी सफल उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट(https://hprca.hp.gov.in) पर उपलब्ध करवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें