फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल चयन आयोग: मेडिकल लैब टेक्निशियन भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित

Thu, 11 Jun 2026 08:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,हमीरपुर।

सार

राज्य चयन आयोग  के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए पांच उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से चार उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य चयन आयोग ने मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 (ट्रेनी) के 19 पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25014 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें से नौ पद सामान्य भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों, तीन पद ओबीसी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों, पांच पद एससी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों और दो पद एसटी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आरक्षित थे।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए पांच उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से चार उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी। इनमें से दो उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया था। दस्तावेजों की जांच के बाद दोनों उम्मीदवारों महिमा चौधरी और नेहा का चयन कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें