फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA: कॉमर्स, संगीत, समाज शास्त्र और हिंदी शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, ऐसे मिलेंगे एडमिट

Tue, 23 Jun 2026 05:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि कॉमर्स शिक्षक पोस्ट कोड-26020 की परीक्षा 14 जुलाई को सुबह नौ से 10:30 बजे तक, संगीत शिक्षक पोस्ट कोड-26021 की परीक्षा इसी दिन दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक और समाज शास्त्र शिक्षक पोस्ट कोड-26029 की परीक्षा भी इसी दिन शाम को चार से 5:30 बजे तक होगी, जबकि हिंदी शिक्षकों की परीक्षा 15 जुलाई को सुबह 9 से शाम 5:30 बजे तक तीन शिफ्टों में करवाई जाएगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीएएचपीजीओवीइन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, इससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोलनंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें