ऑफसेट ऑपरेटर पोस्ट कोड 25007 और फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर पोस्ट कोड 25008 की परीक्षा इसी दिन दोपहर की शिफ्ट में 12: 30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। फ्लाई ब्वॉय (ऑफसेट) पोस्ट कोड 25010 और लेबोरेटरी असिस्टेंट (बायोलॉजी एंड सीरोलॉजी) पोस्ट कोड 25018 की परीक्षा भी इसी दिन शाम की शिफ्ट में शाम चार बजे से छह बजे तक होगी। जीव विज्ञान के शिक्षकों पोस्ट कोड 26017 की परीक्षा 26 जून को दो शिफ्टों में सुबह नौ से 10:30 बजे तक और दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक आयोजित की जाएगी।
डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीएएचपीजीओवी इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है।