फाइन आर्ट्स शिक्षक पोस्ट कोड-26033 की परीक्षा 14 अगस्त को सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक, साइकोलॉजी शिक्षक पोस्ट कोड-26031 की परीक्षा इसी दिन दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड-26008 की परीक्षा शाम को चार से 5:30 बजे तक होगी।
परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है।