हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल और टीजीटी नॉन मेडिकल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है। आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग पर आवेदन के दौरान हुई त्रुटियों में सुधार के लिए विंडो खोल दी है। अभ्यर्थी तीन जुलाई तक आवेदन की अंतिम तिथि तक त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं। आयोग को कई अभ्यर्थियों की ओर से मांग की गई थी कि आवेदन के दौरान कई त्रुटियां हुई हैं।
विज्ञापन
इसमें सुधार के लिए मौका दिया जाए। आयोग ने आवेदन करने के दौरान हुई त्रुटियों में सुधार के लिए विंडो को खोल दिया है। हालांकि अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार में श्रेणी और उपश्रेणी में बदलाव करने का मौका नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की श्रेणी व उपश्रेणी वही रहेगी, जो उन्होंने ऑनलाइन आवेदन के दौरान भरी है। तय समय अवधि के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन करने के दौरान हुई त्रुटियों में सुधार की मांग पर विचार नहीं किया जाएगा।