हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 14 विभिन्न विषयों में पीजीटी भर्ती के लिए आए 3851 आवेदन रद्द कर दिए हैं। इन आवेदकों ने निर्धारित तारीख तक फीस जमा नहीं करवाई है। आयोग पीजीटी के 394 पद भरने जा रहा है। इन पदों के लिए 36,989 आवेदकों ने आवेदन किया है।
इसके लिए तीन-चार और 10-11 दिसंबर को लिखित परीक्षा होगी। अंग्रेजी विषय में 398, हिंदी में 564, इतिहास में 341, राजनीति विज्ञान में 463, अर्थशास्त्र में 210, गणित में 238, फिजिक्स में 196, केमिस्ट्री में 297, बायोलॉजी में 446, कॉमर्स में 344, संस्कृत में 182, भूगोल में 97, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल में 40, म्यूजिक वोकल विषय में 35 आवेदन रद्द हुए हैं।
लोकसेवा आयोग ने पीजीटी भर्ती के लिए 27 जुलाई से आवेदन आमंत्रित किए थे। 16 अगस्त तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जाना था। प्रति विषय में सामान्य श्रेणी के आवेदक को 400 रुपये और आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये की फीस जमा करनी थी, लेकिन निर्धारित समय तक 3851 आवेदकों ने फीस जमा नहीं करवाई।
ऐसे में आयोग ने 3851 फार्म रिजेक्ट कर दिए हैं। अंग्रेजी के 47, हिंदी के 40, इतिहास के 40, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री के 31-31, बायोलॉजी के 16, कॉमर्स के 64, संस्कृत, भूगोल, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल, म्यूजिक वोकल के आठ-आठ पद पीजीटी के भरे जाने हैं।