फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC की परीक्षाओं में कई गड़बड़ियां हुईं उजागर

Mon, 26 Feb 2018 12:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की जेई आईटी और इंडस्ट्री मैनेजर के पदों के लिए आयोजित छंटनी परीक्षाओं में कई गड़बड़ियां उजागर हुईं हैं। सुबह के सत्र में हुई जेई आईटी परीक्षा केंद्र में स्टाफ की कमी के चलते एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ही परीक्षा में निरीक्षक लगा दिया गया।

विज्ञापन


नियमों के मुताबिक ऐसा नहीं किया जा सकता। हालांकि परीक्षा केंद्र में एक और निरीक्षक भी नियुक्त था। जिस स्कूल में परीक्षा हुई उसके प्रशासन का कहना है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में दो-दो निरीक्षक तैनात थे।

स्कूल प्रशासन ने माना कि कुछ समय के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मी को निरीक्षण का कार्य सौंपा दिया गया था। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं। नियमों के मुताबिक चतुर्थ श्रेणी कर्मी को निरीक्षक नहीं लगाया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग प्रबंधक की परीक्षा में गलत एडमिट कार्ड जारी

सांध्यकालीन सत्र में आयोजित उद्योग प्रबंधक की छंटनी परीक्षा में भी आयोग की गलती का खामियाजा परीक्षार्थियों ने भुगता। परीक्षा देने आए आधा दर्जन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर रोल नंबर और फोटो परीक्षा हाल में मौजूद उपस्थिति रजिस्टर से नहीं मिले।

इस कारण इन अभ्यर्थियों की परीक्षा बीच में ही रोकनी पड़ी। उधर, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आईटी विभाग की गलती के कारण अभ्यर्थियों को असुविधा हुई है। पता चलते ही आयोग ने इस त्रुटि को समय रहते दूर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें