फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय का एडमिशन कैलेंडर जारी, यहां जाने सभी जानकारी

Sun, 25 Feb 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हो जाएगी। स्नातक, स्नातक प्रबंधन और बीएलएड के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 19 मार्च से भरे जाएंगे। पीजी, बीपीएड, एमपीएड और एमएड की आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होगी।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रवेश समिति की बैठक में शनिवार को विवि के परीक्षा कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगाई गई।

तय हुआ कि सभी कॉलेजों को विवि द्वारा बीए और बीएससी में निर्धारित किए गए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। बैठक में प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा, कुलसचिव प्रो. राजकुमार सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

स्नातक प्रवेश परीक्षा और अन्य जानकारी

स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीए, बीए ऑनर्स, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, एलएलबी, एलएबी ऑनर्स, बीएससी मैथ्स, बीएससी बायो, बीवीए, बीएफए, बीवोक, बीसीए और फाइन आर्ट्स के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के दाखिले होंगे। 19 मार्च से 15 अप्रैल तक बगैर लेट फीस के आवेदन होंगे। 

20 अप्रैल तक लेट फीस के साथ आवेदन होंगे। 25 अप्रैल से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। दो से सात मई के बीच प्रवेश परीक्षा होगी। 21 मई को रिजल्ट जारी होगा तथा 11 से 25 जून के बीच काउंसलिंग होगी।

सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों की आवेदन फीस 800 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये निर्धारित की गई है। लेट फीस के साथ आवेदन करने में सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1800 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1400 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

स्नातक प्रबंधन प्रवेश का ये होगा कार्यक्रम

स्नातक प्रबंधन में बीबीए, बीबीए-एमएस, बीबीए-आईबी, बीबीए-टूरिज्म, एमबीए-फाइव इयर के दाखिले होंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 20 अप्रैल तक लेट फीस के साथ आवेदन होंगे। 25 अप्रैल से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। 8 मई को प्रवेश परीक्षा होगी।

21 मई को रिजल्ट जारी होगा तथा 11 से 25 जून के बीच काउंसलिंग होगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये ओर लेट फीस के साथ 2000 रुपये होगी। एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तथा लेट फीस के साथ 1500 रुपये निर्धारित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें