फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखें

Tue, 27 Sep 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रविवार को राज्य न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2016 का परिणाम घोषित कर दिया। सिविल जज जूनियर डिविजन के सात पद भरने के लिए यह परीक्षा गत सात सितंबर को शिमला में ली गई थी। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने कहा कि न्यायिक सेवा परीक्षा में प्रवेश के लिए कुल 3631 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 1374 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया। 148 उम्मीदवारों को 22 से 26 अक्तूबर तक आयोजित की जाने वाली हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पात्र एवं उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

कहा कि उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मुख्य प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य लोक सेवा आयोग निगम बिहार शिमला के परीक्षा हाल नंबर-एक में परीक्षा समयसारिणी के अनुसार उपस्थित होने को कहा गया है। सिविल लॉ-एक का पेपर 22 अक्तूबर, सिविल लॉ-दो का 24 अक्तूबर को, क्रिमिनल लॉ का 25 अक्तूबर और इंगलिश कंपोजिशन का पेपर 26 अक्तूबर 2016 को सुबह 10 बजे होगा।
विज्ञापन


हिंदी का पेपर 26 अक्तूबर को बाद दोपहर दो बजे शुरू होगा। उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो की एक प्रति सहित परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है। कहा कि उम्मीदवारों को अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी।

किसी भी जानकारी के लिए लोक सेवा आयोग ने टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर किसी भी कार्यालय दिवस में सुबह 10 से सायं 5 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है। कहा कि वर्ष 2016 से पहले सिविल जज की नियुक्ति के लिए भर्ती वर्ष में केवल एक बार की जाती थी, लेकिन इस वर्ष से यह परीक्षा वर्ष में दो बार ली जा रही है।
विज्ञापन

यहां देखें पूरा रिजल्ट

ये रोल नंबर हुए उत्तीर्ण :

100008 100012 100052 100063 100100 100105 100137 100145 100192 100249 100258 100263 100278 100289 100300 100328 100338 100350  100406 100411 100423 100437 100485 100502 100503 100534 100535 100553 100558 100594 100618 100619 100621 100648 100661 100678 100705 100717 100741 100748 100850 100854  100886 100887 100888 100896 100902 100905 100923 100944 100945 100946 100962 100966 100971 100972 101016 101057 101072 101079

101121 101154 101168 101213 101214 101217 101221 101246 101256 101286 101288 101294 101322 101336 101347 101378 101379 101387 101407 101430 101476 101487 101488 101565 101593 101626 101636 101708 101783 101787 101825 101832 101846 101871 101897 101907 101929 101934 101955 101959 200004 200013 200049 200072 200083 200088 200096 200099 200106 200125 200130 200132 200138 200179 200184 200197 200202 200208 200229 200247 200281 200287 200293 200307 200309 200318 200326 200328 200343 200351 200357 200374 200398 200401 200424 200435 200447 200484 200490 200500 200501 200508 200510 200530 200544 200553 200559 200562
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें