फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA Store Himachal: अब लकड़ी और प्लास्टिक के बिन में सेब स्टोर करेगा एचपीएमसी, छह माह तक रहेगा ताजा

Thu, 29 Jun 2023 11:45 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला

सार

एचपीएमसी पहली बार इस सीजन से सीए स्टोर में सेब रखने के लिए लकड़ी और प्लास्टिक बिन का इस्तेमाल करने जा रहा है। एचपीएमसी का दावा है कि कोल्ड स्टोर में रखे सेब के बागवानों को बढ़िया दाम मिलेंगे।
विज्ञापन
लकड़ी और प्लास्टिक के बिन में स्टोर होगा सेब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एचपीएमसी (हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम) के सीए(कंट्रोल्ड एटमॉस्फेयर) स्टोर में छह माह तक बागवानों का सेब ताजा रहेगा। इसके लिए एचपीएमसी पहली बार इस सीजन से सीए स्टोर में सेब रखने के लिए लकड़ी और प्लास्टिक बिन का इस्तेमाल करने जा रहा है। एचपीएमसी का दावा है कि कोल्ड स्टोर में रखे सेब के बागवानों को बढ़िया दाम मिलेंगे। अब तक एचपीएमसी के सीए स्टोर में बागवान कार्टन में ही सेब स्टोर करते थे। कार्टन के अंदर वायु प्रवाह न होने से कई बार सेब की गुणवत्ता प्रभावित हो जाती थी। कई बार कार्टन खराब होने से भी बागवानों को नुकसान होता था।

विज्ञापन


एचपीएमसी के महाप्रबंधक हितेश आजाद ने बताया कि लकड़ी और प्लास्टिक बिन में सेब रखने से सेब की ताजगी बनी रहेगी। सीए स्टोर की पूरी क्षमता का भी इस्तेमाल हो सकेगा। एचपीएमसी के कुमारसैन के ओडी और रोहड़ू में 700, 700 मीट्रिक टन सेब भंडारण की क्षमता के सीए स्टोर हैं, जबकि कोटखाई के गुम्मा और जरोल टिक्कर में 640, 640 मीट्रिक टन क्षमता के सीए स्टोर हैं। ओडी और रोहड़ू में 175 मीट्रिक टन के 4-4 चैंबर हैं, गुम्मा और जरोल टिक्कर में 80, 80 टन के 8 चैंबर हैं, जिनमें सेब छह महीने तक रखा जाता है।

बागवानों की आय में इजाफे के लिए प्रयास : नेगी
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि बागवानों की आय में बढ़ोतरी के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के तहत इस साल से एचपीएमसी के कोल्ड स्टोर में लकड़ी और प्लास्टिक बिन में सेब स्टोर करने के निर्देश दिए हैं। बिन में स्टोर होने पर सेब की गुणवत्ता और ताजगी बनी रहेगी और बागवानों को स्टोर का सेब बेचने पर अच्छे रेट मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें