फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर बिकेगा एचपीएमसी का जूस

Sat, 27 Oct 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीएमसी का टेट्रा पैकिंग जूस अब देश के सभी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बिकेगा। इसके लिए भारतीय रेलवे से पत्राचार हुआ है। इस संबंध में एचपीएमसी एक योजना तैयार करने में जुट गया है।

विज्ञापन


एचपीएमसी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राम सिंह ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कहा कि निगम को आर्थिक दृष्टि से कैसे सुदृढ़ बनना है और किस प्रकार से बागवानों और किसानों की आय को दोगुना करना है, इसके लिए 100 दिन  का खाका तैयार किया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि विश्व बैंक ने 1134 करोड़ की राशि मंजूर की है। इसमें एचपीएमसी पर 202 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। इस राशि से सूबे में  विभिन्न जगहों पर लगे कोल्ड स्टोर की क्षमता को तीन गुणा तक बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर की क्षमता 10 हजार मीट्रिक टन करने का लक्ष्य

वर्तमान में इसकी क्षमता तीन हजार मीट्रिक टन है, जिसे दस हजार मीट्रिक टन करने का लक्ष्य है। पैकिंग व ग्रेडिंग हाउस का निर्माण के साथ परवाणू और नरोल में फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट का आधुनिकीकरण किया जाएगा। 

राम सिंह ने कहा कि सितंबर माह में लाहौल घाटी में हुई असमय बर्फबारी से बागवानी को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए सेब का समर्थन मूल्य साढ़े सात रुपये से बढ़ाकर बीस रुपये कर दिया है।

इस फैसले से भी घाटी के लोगों को राहत पहुंचेगी। इस मौके पर भाजपा  जिला महामंत्री शैलेंद्र बहल, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर, मनोज कुमार, संजय सूद, जोवन दास, हरीश छाबड़ा तथा अश्विनी महंत भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें