फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब पैकिंग सामग्री की आपूर्ति के लिए 20 मई तक मांगे रेट

Thu, 06 May 2021 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सेब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन में पैकिंग सामग्री की आपूर्ति करने के लिए 20 मई तक कंपनियों से रेट मांगे हैं। इनके आधार पर सरकार तय करेगी कि इस बार सीजन में कौन कंपनियां बागवानों को सरकारी एजेंसी एचपीएमसी के माध्यम से कार्टन और ट्रे की आपूर्ति करेंगी। 

विज्ञापन


अभी एचपीएमसी सिर्फ सबसे कम निविदा देने वाली कंपनी को ही कार्टन की आपूर्ति करती थी। पिछले साल से सरकार ने व्यवस्था बदली है। कई कंपनियों से रेट लेकर उन्हें सूचीबद्ध कर कार्टन की आपूर्ति करने के लिए कहा गया था। नई व्यवस्था के अच्छे परिणाम आने के कारण इस बार भी कंपनियों को सूचीबद्ध किया जाना है। इससे पहले जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।  

आगामी सीजन में कंपनियां सेब पैकिंग के लिए कार्टन और पैकिंग ट्रे की आपूर्ति करेंगी। कार्टन का उत्पादन करने वाली कंपनियों को रेट देने के बाद सरकार इनमें से गिनती की कंपनियों को सूचीबद्ध करेगी। यह कार्य इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। सेब सीजन शुरू होने से पहले कार्टन और अन्य पैकिंग सामग्री उपलब्ध करवाना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन


15 जून से कम ऊंचाई का सेब होता है तैयार
प्रदेश के कम ऊंचाई वाले इलाकों में 15 जून के बाद सेब तुड़ान शुरू हो जाता है। इसके बाद अगस्त से सेब सीजन में तेजी आ जाती है। सीजन से पहले बागवान कार्टनों और अन्य सामग्री जुटाने लगते हैं। 

एचपीएमसी ने पिछले साल बागवानों को कार्टन और ट्रे की आपूर्ति करने के लिए पैंतीस कंपनियों को काम दिया था। बागवान अपनी पसंद के अनुसार कार्टन खरीद रहे थे। एचपीएमसी के महाप्रबंधक भुवन शर्मा ने कहा कि कंपनियों से 20 मई तक कार्टनों और ट्रे के रेट और कार्टनों के सैंपल मंगवाए हैं। इसके बाद कंपनियों को सेब पैकिंग सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सूचीबद्ध कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें