प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर लोकसभा चुनाव से पहले अपनी नई टीम बनाना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि पदाधिकारियों की नियुक्ति से पहले राठौर पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से दिल्ली में विचार-विमर्श करेंगे।
प्रदेश पदाधिकारियों के चयन से पहले कुलदीप राठौर हाईकमान को भी विश्वास में लेना चाहते हैं। इसके लिए प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से भी विस्तार से चर्चा की जा चुकी है। राठौर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी साथ लेकर चलने का मन बना चुके हैं।
सवाल यह उठ रहा है कि पार्टी नेताओं के बीच मनमुटाव को नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप किस हद तक कम कर पाएंगे? राठौर के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती भी यही रहेगी कि पार्टी नेताओं के बीच दूरियों को कैसे कम कर किया जाए।
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव हाईकमान और पार्टी प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद ही पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।