फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बागियों की घर वापसी को अभी इंतजार'

Sun, 14 Sep 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बागियों को घर वापसी के लिए अभी इंतजार करना होगा। सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल है। दोनों की जिम्मेवारी है कि एक-दूसरे की बात को सुनें और समझें। प्रदेश अध्यक्ष केलांग में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दून के विधायक रामकुमार को माननीय न्यायालय ने सभी आरोपों से बरी किया है। उन्हें जल्द पार्टी की सदस्यता दी जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काम न रुकें, इसके लिए लोकल स्तर पर स्थानीय नेताओं से रिपोर्ट ली जा रही है। दावा किया है कि हरियाणा सहित अन्य राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में पार्टी शानदार जीत दर्ज करेगी।

संगठन में फेरबदल को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि फेरबदल संगठन में एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। लिहाजा, आने वाले दिनों में प्रदेश और जिला स्तर पर फेरबदल की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका लाहौल-स्पीति यह पहला दौरा है।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने लाहौल-स्पीति कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। इसमें पार्टी की आने वाले दिनों में क्या रणनीति रहेगी और किस तरह कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा जाए, इसको लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में से रामपुर बुशहर के बाद केवल लाहौल-स्पीति से ही प्रतिभा सिंह को बढ़त मिली थी। बैठक को प्रदेश महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, जिला अध्यक्ष रतन बौद्ध, विधायक रवि ठाकुर, पूर्व विधायक ठाकुर रघुवीर सिंह ने भी संबोधित किया। महिला अध्यक्ष शशिकिरण भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें