फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का निर्णय गलत : कुलदीप राठौर

Sat, 26 Oct 2019 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कुलदीप राठौर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने के निर्णय की आलोचना की है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश वासियों को दिवाली पर महंगाई का तोहफा दिया है।

विज्ञापन


उप चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री ने पहले ही कह दिया था कि वह चुनाव के बाद प्रदेश वासियों को बड़ा तोहफा देंगे। उन्होंने सरकारी खजाने के लिए लोगों से पैसा जुटाने को पेट्रोल और डीजल में वैट बढ़ा दिया है। सरकार अपने इस फैसले पर तुरंत पुनर्विचार करे।

राठौर ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से माल भाड़ा भी बढ़ेगा। लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। आर्थिक मंदी से लोग पहले ही परेशान हैं। सरकार के जनविरोधी निर्णय से साफ  है कि उसे लोगों की दुख तकलीफ  से कुछ लेना देना नही है।
विज्ञापन


राठौर ने कहा है कि देश के साथ प्रदेश के लोगों को इस आर्थिक मंदी के दौर में बढ़ती महंगाई से राहत के उपायों की सख्त जरूरत है, न कि लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ से दबाने की। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जनहित में पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाए गए वेट के निर्णय को वापस ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें