फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले T-20 क्रिकेट मैच की तैयारी, एचपीसीए ने लिया यह अहम फैसला

Sun, 04 Aug 2019 10:34 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
क्रिकेट मैच (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

एचपीसीए ने आखिरकार जस्टिस लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें मानने के लिए हामी भर दी है। धर्मशाला में 15 सितंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी ट्वंटी क्रिकेट मैच की तैयारियां के लिए शनिवार शाम को आयोजित बैठक में एचपीसीए ने यह निर्णय लिया।

विज्ञापन


लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें लागू करने के लिए एचपीसीए ने शनिवार को स्पेशल एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) बुलाई। एचपीसीए ने लोढ़ा कमेटी यानी सुप्रीम कोर्ट की सिफारिशें लागू करने के लिए सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित कर बीसीसीआई को भेज दिया।

लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के तहत अब कोई भी व्यक्ति एचपीसीए में नाै साल से ज्यादा पदाधिकारी या आफिस बियरर नहीं रह सकेगा। इन नौ साल में भी पदाधिकारी या आफिस बियरर लगातार छह वर्ष ही रहेगा।
विज्ञापन


छह वर्ष तक पदाधिकारी रहने के बाद तीन साल कूलिंग पीरियड में काटने पड़ेंगे। सिफारिशों के अनुसार एचपीसीए को दो इंटरनेशनल खिलाड़ी बतौर सदस्य बनाने पड़ेंगे। 

करीब दो वर्ष पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लेकर मची धींगामुश्ती के बीच एचपीसीए कमेटी को भंग कर केयर टेकर कमेटी बनाई थी। इसके चलते करीब 16 वर्षों से एचपीसीए के अध्यक्ष पर कब्जा जमाए अनुराग ठाकुर सामान्य सदस्य बन गए थे।

विज्ञापन

मुफ्त पास वालों के लिए बुरी खबर

बैठक में टी ट्वंटी क्रिकेट मैच के लिए करीब आधा दर्जन कमेटियों के गठन का निर्णय लिया। भारत में क्रिकेट सीरीज के पहले मैच का आगाज ही 15 सितंबर को धर्मशाला से होगा।

एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने कहा कि क्रिकेट मैच के आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक का आयोजन किया है। इस बार मैच लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के तहत ही होगा।

मुफ्त का पास लेने वालों के लिए इस बार बुरी खबर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते इस मैच में केवल 10 फीसदी (करीब दो हजार) कंप्लीमेंट्री पास ही एचपीसीए लोगों को दे सकेगी। 

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में साल 2017 के बाद अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ। मार्च, 2017 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ धर्मशाला में टेस्ट मैच खेला, जबकि 10 दिसंबर, 2017 को श्रीलंका के साथ भारत का एक दिवसीय मैच हुआ। मार्च 2015 में टी-20 वर्ल्ड कप के 10 मैचों के बाद यहां कोई टी-20 मैच नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें