फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधे पर बैग उठाकर कमरों तक नहीं जाएंगे अब क्रिकेटर

Sat, 10 Aug 2019 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सितंबर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 मैच के लिए होटल द पवेलियन पहुंचने वाले खिलाड़ियों को अब बैग उठाकर नहीं चलना पड़ेगा। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए होटल द पवेलियन की रिसेप्शन में रैंप तैयार किया गया है। खिलाड़ी बैग उठाने की बजाए टायर के सहारे बैग खींचकर ले जा सकेंगे। इससे पूर्व होटल की रिसेप्शन में सीढ़ियां लगी थीं।

विज्ञापन


ऐसे में खिलाड़ियों को बैग उठाकर अपने कमरों में पहुंचाने पड़ते थे। इसके अलावा मैच के लिए होटल द पवेलियन में खासे बदलाव किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 15 सितंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच होगा। मैच को लेकर जहां स्टेडियम में तैयारियों ने जोर पकड़ा है। वहीं होटल द पवेलियन में भी बदलाव किए जा रहे हैं।

द होटल पवेलियन की रिसेप्शन सहित कैफेटेरिया और वीआईपी लॉज में बदलाव किए जा रहे हैं। इसको लेकर होटल द पवेलियन में काम चल रहा है। उधर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के जनरल मैनेजर कर्नल एचएस मन्हास ने बताया कि पूर्व में होटल द पवेलियन में खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखकर कई बदलाव किए जा रहे हैं। इसको लेकर काम चला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें