फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीसीए के काउंटर पर वापस होंगे टिकटों के पैसे, पहचान पत्र लाना अनिवार्य

Sat, 14 Mar 2020 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के काउंटर पर 14 और 15 मार्च को टिकटों के पैसे रिफंड किए जाएंगे। इस दौरान सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक यह काउंटर खुले रहेंगे। वहीं ऑनलाइन माध्यम से टिकटों की खरीददारी करने वाले लोगों के लिए शुक्रवार से लेकर आगामी दो सप्ताह तक लिंक खुला रहेगा, जिसके जरिये क्रिकेट प्रेमी अपनी टिकटों का पैसा हासिल कर सकते हैं। मैच प्रबंधक एचएस मन्हास ने बताया कि 12 मार्च को एचपीसीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका का एक दिवसीय मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था।

विज्ञापन


इस मैच के टिकट वापसी के लिए पेटीएम और एचपीसीए दो दिन तक काउंटर खुले रखेगा। उन्होंने बताया कि टिकटों का दावा करने वाले ग्राहकों को अपनी खरीदी गई टिकटों को जमा करवाना अनिवार्य होगा और इसके साथ अपने पहचान पत्र की प्रतिलिपि जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि अगर क्रिकेट प्रेमियों ने टिकट कार्ड से खरीदी है तो उनको अपना कार्ड दस्तावेज के रूप में लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें