स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होंगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम निकालने के लिए 18 अप्रैल तक का लक्ष्य रखा है। रिजल्ट को निर्धारित समय में निकालने के लिए शिक्षा बोर्ड ने खाका तैयार कर लिया है, जिसके तहत ही मूल्यांकन सहित परीक्षा परिणाम को लेकर निकालने वाले अन्य कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।