फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएस 12वीं और 10वीं का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Fri, 05 Jul 2019 09:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड के एसओएस (राज्य मुक्त विद्यालय) की जून में हुई जमा दो की परीक्षा का परिणाम मात्र 54.5 रहा है। बोर्ड ने जून में हुई एसओएस जमा दो की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


उम्मीदवार स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर परिणाम देख सकते हैं। एसओएस जमा दो की परीक्षा में 19122 परीक्षार्थी बैठे थे। इसमें 10421 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 5908 री-अपीयर घोषित हुए हैं।

शेष परीक्षार्थियों का परिणाम प्रमाण पत्र, शुल्क की डिटेल सहित आवेदन में अन्य कमियों के कारण रोक दिया गया है। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि एसओएस की जून में हुई जमा दो की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

57.84 प्रतिशत रहा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत जून माह में संचालित दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। प्रदेश में 27770 विद्यार्थियों ने एसओएस के तहत परीक्षा दी थी, जिसमें से 16 061 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

 इसके अलावा 9692 परीक्षार्थियों का परिणाम री-अपीयर रहा हैं और अंतिम अवसर समाप्त होने के कारण 12 परीक्षार्थियों को फेल किया गया। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि एसओएस के तहत जून में आयोजित दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें