हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के मार्च-2026 सत्र की 10वीं और 12वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के संशोधित परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन परीक्षार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के स्टूडेंट कॉर्नर में जाकर अपना संशोधित परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए संशोधित परिणाम को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। अब विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपना परिणाम देख सकते हैं। विद्यार्थियों को परिणाम देखने या समझने में किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य असुविधा न हो, इसके लिए बोर्ड की ओर से जारी विशेष हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सभी संबंधित अभ्यर्थियों और उनके अभिभावक अपना संशोधित परिणाम शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जांचें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। परीक्षा परिणाम या अन्य किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए केवल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों का ही इस्तेमाल करें।