फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: 10वीं और 12वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के परिणाम घोषित

Wed, 05 Aug 2026 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के मार्च-2026 सत्र की 10वीं और 12वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के संशोधित परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के मार्च-2026 सत्र की 10वीं और 12वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के संशोधित परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन परीक्षार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के स्टूडेंट कॉर्नर में जाकर अपना संशोधित परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए संशोधित परिणाम को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। अब विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपना परिणाम देख सकते हैं। विद्यार्थियों को परिणाम देखने या समझने में किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य असुविधा न हो, इसके लिए बोर्ड की ओर से जारी विशेष हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सभी संबंधित अभ्यर्थियों और उनके अभिभावक अपना संशोधित परिणाम शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जांचें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। परीक्षा परिणाम या अन्य किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए केवल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों का ही इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट में दाखिले का आखिरी मौका, कुछ सीटें शेष
 स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की कुछ सीटें शेष हैं। इन सीटों पर प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। संस्थान ने पात्र अभ्यर्थियों से शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संयुक्त रूप से प्रायोजित तथा नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी से संबद्ध एसआईएचएम धर्मशाला में बीएससी की डिग्री जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली की ओर से प्रदान की जाती है। डिग्री पाठ्यक्रम के अलावा संस्थान में फूड प्रोडक्शन, फूड एंड बेवरेज सर्विस, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग तथा बेकरी एंड कन्फेक्शनरी में डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि इस वर्ष अधिकांश सीटों पर प्रवेश हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें