उस दौरान निजी और सरकारी स्कूलों से 92 के करीब अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई थी। वहीं, दूसरी ओर कुछ मेधावियों ने अपने परीक्षा परिणाम असंतुष्ट जताते हुए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए शिक्षा बोर्ड के पास आवेदन किया था। इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों ने श्रेणी सुधार सहित कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए भी आवेदन किया था। जिसका परिणाम शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने अगस्त-सितंबर में घोषित किया था। इसके चलते शिक्षा बोर्ड की ओर से पहले जारी की गई प्रोविजलन मेरिट लिस्ट में कुछ बदलाव हुआ और शिक्षा बोर्ड ने सितंबर में अब 10वीं कक्षा की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है।
इस संशोधित मेरिट लिस्ट के अनुसार 694 अंकों के साथ पहले छठा स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं की छात्रा अदिति शर्मा ने तीन अंकों की बढ़ोतरी के साथ 697 अंकों के साथ अब मेरिट लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा पहले 691 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहने वाली मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की प्रियाल रतवान अब 696 अंक लेकर नौवें से चौथे, जबकि शहीद भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सोहारी की तमनप्रीत भुल्लर अब संशोधन के बाद 695 अंक हासिल कर नौवें से पांचवें स्थान पर पहुंची हैं। इसके अलावा कई नए मेधावियों ने बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। अंतिम सूची में कई संशोधन हुए हैं। जिसके चलते टॉप-10 में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या में बदलाव हुआ है।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला
रैंक पहले अब
1 1 1
2 1 1
3 3 4
4 6 7
5 6 7
6 10 11
7 7 9
8 20 25
9 22 33
10 16 32