फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 5वीं-8वीं की री अपीयर परीक्षाएं 3 से जुलाई तक, शेड्यूल जारी

Thu, 18 Jun 2026 07:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

में पांचवीं और आठवीं कक्षा की री अपीयर की परीक्षाएं 3 से 13 जुलाई तक होंगी। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में पांचवीं और आठवीं कक्षा की री अपीयर की परीक्षाएं 3 से 13 जुलाई तक होंगी। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 5वीं की परीक्षाएं 3 से 7, जबकि 8वीं की परीक्षाएं 3 से 13 जुलाई तक सुबह 9:45 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 5वीं कक्षा की 3 जुलाई को अंग्रेजी, 4 को हिंदी, 6 को गणित और 7 जुलाई को पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


8वीं कक्षा की 3 जुलाई को अंग्रेजी, 4 जुलाई को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू की परीक्षा होगी। 6 जुलाई को गणित, 7 को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, 8 को हिंदी, 9 को संस्कृत, 10 को विज्ञान और 13 को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड 8वीं के गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय के प्रश्नपत्र मुहैया नहीं करवाएगा। इन विषयों के प्रश्न पत्र संबंधित विद्यालयों द्वारा स्वयं तैयार कर परीक्षा को संचालित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें