फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: माता बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे युवक-युवती की स्कूटी ट्रक से टकराई, दोनों गंभीर घायल

Thu, 18 Jun 2026 12:03 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा के देहरा में नैहरन पुखर के पास ट्रक और स्कूटी की टक्कर में पंजाब के कपूरथला निवासी युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों माता बगलामुखी मंदिर से लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरा उपमंडल के तहत नैहरन पुखर के पास वीरवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर हुए सड़क हादसे में पंजाब के कपूरथला निवासी युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों माता बगलामुखी मंदिर के दर्शन कर स्कूटी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बढहूं के समीप उनकी स्कूटी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में स्कूटी चला रहे युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पीछे बैठी युवती की टांग में फ्रैक्चर हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया। वहीं युवती का उपचार सिविल अस्पताल देहरा में जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने हादसे की पुष्टि की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें