कुछ विद्यार्थी इसमें वैकल्पिक दो प्रश्न तो कुछ दो से अधिक प्रश्नों की बात कर रहे थे। परीक्षार्थियों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से कृपांक देने की मांग की है। उधर, हमीरपुर जिला के एक परीक्षा केंद्र के अधीक्षक ने बताया कि ए-सीरिज के प्रश्नपत्र में एक पेज उल्टा छपा था, जिसके चलते परीक्षार्थियों को सवाल हल करने में परेशानी हुई।
बोर्ड के अधिकारियों को इससे अवगत करवा दिया है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि गलत प्रश्नपत्र प्रकाशित होने के मामले की जांच की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को इन प्रश्नों के बदले कृपांक दिए जाएंगे।