फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: तीन अनिवार्य विषय पास करने वाले ही दे पाएंगे दूसरी परीक्षा, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तय की पात्रता

Sun, 17 May 2026 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ड्यूल परीक्षा प्रणाली के तहत इस माह के आखिर और जून में होने वाली दसवीं की दूसरी परीक्षा के लिए पात्रता तय कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ड्यूल परीक्षा प्रणाली के तहत इस माह के आखिर और जून में होने वाली दसवीं की दूसरी परीक्षा के लिए पात्रता तय कर दी है। शिक्षा बोर्ड के अनुसार, आवश्यक सुधार श्रेणी के तहत वे विद्यार्थी ही परीक्षा में बैठ सकेंगे, जो अनिवार्य 5 विषयों अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और साइंस में से तीन में पास होंगे। अगर विद्यार्थी दूसरी परीक्षा में दोनों अनिवार्य विषयों में उत्तीर्ण हो जाते हैं, तो उन्हें पास घोषित किया जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी केवल एक विषय में पास होगा तो उसे कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों विषयों में फेल होने पर उन्हें अनिवार्य पुनरावृत्ति श्रेणी में रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, ऐसे विद्यार्थी पूर्व में उत्तीर्ण किए तीन विषयों में से किसी एक विषय में सुधार परीक्षा देने के लिए भी पात्र होंगे। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि वैकल्पिक सुधार श्रेणी उन विद्यार्थियों के लिए होगी, जिन्होंने सभी अनिवार्य विषय पास किए हैं, लेकिन अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को पांच अनिवार्य विषयों में से अधिकतम तीन विषयों में सुधार परीक्षा देने की अनुमति होगी। जिन विद्यार्थियों का प्रथम परीक्षा परिणाम कंपार्टमेंट है, उन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत द्वितीय परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें