फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवालों के घेरे में शिक्षा बोर्ड की जेबीटी टेट परीक्षा

Tue, 20 Sep 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से करवाई गई जेबीटी टेट परीक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। परीक्षा देने वाले कई छात्रों ने प्रश्नपत्रों के सवालों और गलत उत्तरों के आप्शन देने पर सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि बोर्ड ने परीक्षा के दौरान कई सवाल और उनके गलत उत्तर आप्शन में दिए।
विज्ञापन


इसके बाद रिजल्ट में भी उन गलत सवालों के लिए सभी अभ्यर्थियों को समान नंबर नहीं दिए गए। कहा कि अगर इस मामले में बोर्ड अपनी गलती मानते हुए इस मामले में राहत नहीं देता तो वह इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

शिकायतकर्ता प्रेम सिंह ने कहा कि सीरीज बी में 14 सवालों में गड़बड़ी थी। इसी तरह अन्य सीरीज में भी इतने ही सवालों में गड़बड़ी थी। ऐसे में अब इन सवालों के लिए सभी को समान अंक दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें